ब्रेकिंग

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जबेरा के शासकीय हाई स्कूल चंडीचौपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दमोह: नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 42 पाव देशी

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

admin

Wed, Dec 11, 2024
विशाल #निशुल्क_स्वास्थ शिविर   #पत्रकार_वार्ता पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर  14 एवं 15 दिसंबर  स्थान- मलैया मिल परिसर  समय- सुबह 9 से शाम 5 तक   पत्रकार वार्ता में विधायक जयंत मलैया ने दी निशुल्क चिकित्सा शिविर की विस्तृत जानकारी   दमोह - दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया के सौजन्य से विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर भोपाल द्वारा किया जाना है जिसके संबंध में विधायक जयंत मलैया ने पत्रकार वार्ता में चिकित्सा शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जयंत मलैया ने बताया कि पूर्व में भोपाल में रहते हुए दमोह जिले एवं विधानसभा के जो भी लोग इलाज के लिए आते थे उनका इलाज करवाया जाता बीच में यह क्रम कुछ समय के लिए टूट गया परंतु अब पुनः इस क्रम को चालू करते हुए पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर भोपाल द्वारा दिनांक 14 एवं 15 दिसंबर 2024 को विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मलैया मिल परिसर में ही आयोजित होगा जिसमें डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी, सोनोग्राफी आदि की जांच सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विभिन्न बीमारियों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में किया जाएगा और आवश्यकता होने पर जिन मरीज को भोपाल में इलाज या शल्य चिकित्सा की आवश्यकता होगी उनके लिए भोपाल जाने और वापस दमोह आने के लिए भी निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। आप सभी पत्रकार बंधुओ के माध्यम से मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वह इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में आए और अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, मनीष तिवारी, अखिलेश ठाकुर, एवं पीपुल्स हॉस्पिटल की मेडिकल टीम उपस्थिति रही। पत्रकार वार्ता का संचालन युवा नेता मोंटी रैकवार एवं आभार युवा नेता संतोष रोहित ने किया।   आज शिविर की तैयारियों को लेकर मलैया मिल परिसर में आशा कार्यकर्ताओं, सरपंच सचिवों एवं कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन दमोह विधायक आदरणीय जयंत मलैया के आतिथ्य में किया गया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें