ब्रेकिंग

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

हटा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार : हटा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार हटा, दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगी के

Jankranti Express

Wed, Jul 8, 2026

हटा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

हटा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार  हटा, दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी हटा श्री सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत हटा पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।  दिनांक 07/08 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दमोह से हटा की ओर आ रही एक वेगनआर कार में अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी हटा निरीक्षक श्री सुधीर कुमार बेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दमोह नाका हटा पर वाहन चेकिंग की गई।  चेकिंग के दौरान वेगनआर कार क्रमांक MP 20 CD 7357 को रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालक ने अपना नाम राजा उर्फ इंद्रकुमार नामदेव (26 वर्ष) तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक रैकवार (26 वर्ष) निवासी ग्राम कांटी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर बीच की सीट एवं डिक्की से कुल 10 कार्टून देशी शराब बरामद हुए।  बरामद शराब में 150 पाव देशी लाल प्रिंस एवं 328 पाव देशी प्लेन प्रिंस लेमन शराब शामिल थी। आरोपियों से शराब परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।  पुलिस द्वारा लगभग 37,960 रुपये मूल्य की अवैध शराब एवं लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की वेगनआर कार जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 32(2) एवं 42 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।  पूछताछ में आरोपियों ने उक्त शराब को बिक्री हेतु ले जाना बताया तथा शराब मुड़िया शराब दुकान के गद्दीदार बलराम राय से लाना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर बलराम पिता रामस्वरूप राय (45 वर्ष), निवासी ग्राम कौड़ता, थाना जबेरा को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।  उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनिल गौतम, आरक्षक सोनू कुर्मी, आरक्षक संजय अठिया, आरक्षक प्रखर एवं अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

हटा, दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी हटा श्री सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत हटा पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 07/08 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दमोह से हटा की ओर आ रही एक वेगनआर कार में अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी हटा निरीक्षक श्री सुधीर कुमार बेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दमोह नाका हटा पर वाहन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान वेगनआर कार क्रमांक MP 20 CD 7357 को रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालक ने अपना नाम राजा उर्फ इंद्रकुमार नामदेव (26 वर्ष) तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक रैकवार (26 वर्ष) निवासी ग्राम कांटी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर बीच की सीट एवं डिक्की से कुल 10 कार्टून देशी शराब बरामद हुए।

बरामद शराब में 150 पाव देशी लाल प्रिंस एवं 328 पाव देशी प्लेन प्रिंस लेमन शराब शामिल थी। आरोपियों से शराब परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस द्वारा लगभग 37,960 रुपये मूल्य की अवैध शराब एवं लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की वेगनआर कार जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 32(2) एवं 42 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने उक्त शराब को बिक्री हेतु ले जाना बताया तथा शराब मुड़िया शराब दुकान के गद्दीदार बलराम राय से लाना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर बलराम पिता रामस्वरूप राय (45 वर्ष), निवासी ग्राम कौड़ता, थाना जबेरा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनिल गौतम, आरक्षक सोनू कुर्मी, आरक्षक संजय अठिया, आरक्षक प्रखर एवं अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें