ब्रेकिंग

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

ज्ञान साहब की जीवनगाथा 'परिवर्तनकांक्षी' पुस्तक का विमोचन, राज्यमंत्री : ज्ञान साहब की जीवनगाथा 'परिवर्तनकांक्षी' पुस्तक का विमोचन, राज्यमंत्री लखन पटेल को भेंट की गई प्रति

Jankranti Express

Sun, Jul 26, 2026

ज्ञान साहब की जीवनगाथा 'परिवर्तनकांक्षी' पुस्तक का विमोचन, राज्यमंत्री लखन पटेल को भेंट की गई प्रति

ज्ञान साहब की जीवनगाथा 'परिवर्तनकांक्षी' पुस्तक का विमोचन, राज्यमंत्री लखन पटेल को भेंट की गई प्रति

दमोह। समाजसेवी एवं प्रेरणास्रोत ज्ञान साहब के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर 21 जुलाई को उनकी जीवनगाथा पर आधारित पुस्तक 'परिवर्तनकांक्षी : व्यष्टि से समष्टि की जीवन गाथा' का विमोचन ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह के सभागार में गरिमामय समारोह के दौरान संपन्न हुआ।

पुस्तक का विमोचन रानी अवंतीबाई विश्वविद्यालय, सागर के कुलगुरु डॉ. विनोद मिश्र के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने ज्ञान साहब के व्यक्तित्व एवं समाजसेवा के कार्यों को प्रेरणादायी बताते हुए पुस्तक को नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया।

पुस्तक की लेखिका श्रीमती नीलिमा वर्मा एवं पंकज हर्ष श्रीवास्तव हैं, जबकि इसका संपादन सुश्री प्राची तिवारी 'छवि' ने किया है।

विमोचन के पश्चात पुस्तक 'परिवर्तनकांक्षी' की एक प्रति मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री लखन पटेल को उनके आवास पर ससम्मान भेंट की गई। इस अवसर पर पुस्तक के माध्यम से ज्ञान साहब के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को व्यापक जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला गया।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें