ब्रेकिंग

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

बांदकपुर धाम में संत रावतपुरा सरकार का भव्य स्वागत, भोलेनाथ का किया अभ : धाम में संत रावतपुरा सरकार का भव्य स्वागत, भोलेनाथ का किया अभिषेक दमोह। प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री देव जागेश्वरनाथ धाम,

Jankranti Express

Fri, Aug 21, 2026

बांदकपुर धाम में संत रावतपुरा सरकार का भव्य स्वागत, भोलेनाथ का किया अभिषेक

बांदकपुर धाम में संत रावतपुरा सरकार का भव्य स्वागत, भोलेनाथ का किया अभिषेकबांदकपुर धाम में संत रावतपुरा सरकार का भव्य स्वागत, भोलेनाथ का किया अभिषेक

दमोह। प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री देव जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर शुक्रवार को संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से भक्तिमय नजर आया। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के आग्रह पर परम श्रद्धेय संत रावतपुरा सरकार का बांदकपुर आगमन हुआ। संत श्री के दर्शन और आशीर्वचन प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

संत रावतपुरा सरकार के आगमन पर सिहोरा टोल नाका पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल सहित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उनका स्वागत किया। मार्ग में भी विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ संत श्री का अभिनंदन किया।

बांदकपुर धाम में संत रावतपुरा सरकार का भव्य स्वागत, भोलेनाथ का किया अभिषेकबांदकपुर धाम में संत रावतपुरा सरकार का भव्य स्वागत, भोलेनाथ का किया अभिषेक

जागेश्वरनाथ धाम में किया जलाभिषेक

बांदकपुर पहुंचने के बाद संत रावतपुरा सरकार ने श्री देव जागेश्वरनाथ भगवान के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और देश-प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। संत श्री की मौजूदगी से मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

बांदकपुर धाम में संत रावतपुरा सरकार का भव्य स्वागत, भोलेनाथ का किया अभिषेक

धर्म और सदाचार को जीवन में उतारने का संदेश

श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए संत रावतपुरा सरकार ने धर्म, सेवा, सदाचार एवं सनातन संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना भारतीय सनातन परंपरा में आत्मिक शांति और लोककल्याण की भावना से जुड़ी है। श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई आराधना मनुष्य को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।

संत-महात्माओं के लिए ब्राह्मण भोज

इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी की ओर से संत श्री के साथ आए संत-महात्माओं एवं ब्राह्मणों के लिए विशेष ब्राह्मण भोज का आयोजन भी किया गया। संत के दर्शन और आशीर्वचन पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में , पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह, धर्मेंद्र पटेल, ब्रजेश ठाकुर, सरपंच सुनील डबल्या सहित क्षेत्र के सरपंच, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें