रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती पर दमोह में गूंजा राष्ट्रभक्ति : भव्य तिरंगा यात्रा एवं मंचीय कार्यक्रम का आयो
Jankranti Express
Mon, Aug 17, 2026
रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती पर दमोह में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

दमोह। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की 195वीं जयंती के अवसर पर दमोह में भव्य तिरंगा यात्रा एवं मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर मंत्री श्री लखन पटेल के जटाशंकर स्थित कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। रानी अवंतीबाई का संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को देश के वीर-वीरांगनाओं के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं। भव्य एवं सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन