ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

नरसिंहगढ़ में भव्य कलश यात्रा निकली, 3 अगस्त से शिवलिंग निर्माण एवं श् : नरसिंहगढ़ में भव्य कलश यात्रा निकली, 3 अगस्त से शिवलिंग निर्माण एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ

Jankranti Express

Sun, Aug 2, 2026

.नरसिंहगढ़ में भव्य कलश यात्रा निकली, 3 अगस्त से शिवलिंग निर्माण एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ

नरसिंहगढ़। ग्राम नरसिंहगढ़ में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रीकृष्ण मंदिर से यात्रा प्रारंभ की, जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीराम मंदिर प्रांगण पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी शामिल हुए। पूरे मार्ग में जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि 3 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से संगीतमय श्रीराम कथा, ज्ञान गंगा यज्ञ एवं धार्मिक प्रवचन का शुभारंभ होगा, जो हरि इच्छा तक चलेगा।

धार्मिक आयोजन में कथावाचक श्रीयोगाचार्य राधिका वैष्णव जी (चित्रकूट धाम), बाल संत मधुसूदन शास्त्री नागजी महाराज बापू तथा आचार्य श्री विनोद शास्त्री (बनारस) श्रद्धालुओं को कथा एवं आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर शिवलिंग निर्माण, श्रीराम कथा एवं ज्ञान गंगा यज्ञ में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीराम मंदिर प्रांगण, नरसिंहगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें