ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

admin

Wed, Sep 4, 2024
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन पिट्ठू मैच के साथ हुआ आयोजन विनोद कुमार जैन बकस्वाहा- सीएम राइज विद्यालय के तत्वाधान में बकस्वाहा खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन भव्य रूप से हुआ। इस कार्यक्रम में क्रिकेट के साथ-साथ पिट्ठू प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें पूरे जिले से कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। आज के आयोजन की शुरुआत बालिका सीनियर वर्ग क्रिकेट के ट्रायल से हुई, जिसमें बकस्वाहा ब्लॉक के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यम चौरसिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और आर.के. ताम्रकार, प्राचार्य सीएम राइज बकस्वाहा ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। पवन राय, प्राचार्य उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इससे पहले, 3 सितंबर को 17 वर्ष जूनियर वर्ग के क्रिकेट मैच खेले गए। पहले मैच में छतरपुर और खजुराहो राजनगर ब्लॉक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें छतरपुर ब्लॉक ने जीत दर्ज की। छतरपुर की ओर से सूर्य शर्मा ने 61 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरे मैच में गौरिहार और नौगांव के बीच खेला गया, जिसमें गौरिहार ने जीत हासिल की। तीसरे मैच में छतरपुर और बकस्वाहा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बकस्वाहा ने जीत प्राप्त की। आज के कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 70 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन संभागीय स्तर के खेलों के लिए किया गया। आज की अन्य गतिविधियों में पिट्ठू प्रतियोगिता भी शामिल रही, जिसमें सीएम राइज विद्यालय के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक और बालिका वर्ग की टीमों का गठन एक ही विद्यालय से किया गया। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। व्यायाम शिक्षक देवी सिंह राजपूत ने समस्त प्रतिभागियों का ट्रायल लिया और मैच संपन्न कराए। निर्णायक की भूमिका में राघव बिल्थारे, मनु दुबे, राहुल यादव, धर्मेंद्र गंधर्व और संदीप विश्वकर्मा ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार दुबे, संगीत शिक्षक और सत्येंद्र सिंह गुर्जर, माध्यमिक शिक्षक ने किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने कहा कि जिले के कैलेंडर के अनुसार विकासखंड का कैलेंडर भी तैयार कर लिया गया है। सभी विद्यालयों को संकुल स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने और खिलाड़ियों का पंजीकरण कर उन्हें विकासखंड स्तर पर अग्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें