ब्रेकिंग

दमोह: पटेरा कृषि केंद्र में बीज वितरण में अनियमितता का आरोप, कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन की दमोह शाखा के कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए देहात थाना

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जबेरा के शासकीय हाई स्कूल चंडीचौपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही : हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

Jankranti Express

Thu, Jul 30, 2026

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

हटा (दमोह)। श्री राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय, हटा में भारतीय ज्ञान-परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना से हुआ। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार अहिरवार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हटा थाना प्रभारी टीआई सुधीर कुमार बेगी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

हटा कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन: 'समाज, देशहित और परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा' का दिया संदेश

प्राचार्य मुकेश कुमार अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि आज के इंटरनेट युग में लोग गूगल को गुरु मानने लगे हैं, लेकिन गुरु का स्थान कोई नहीं ले सकता। जीवन में सही मार्गदर्शन और संस्कार देने का कार्य केवल गुरु ही कर सकता है।

मुख्य अतिथि टीआई सुधीर कुमार बेगी ने विद्यार्थियों को संघर्ष, अनुशासन और शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। साथ ही नशामुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देता है, इसलिए स्वयं भी इससे दूर रहें और समाज को भी जागरूक करें।

भारतीय ज्ञान-परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती आशा राठौर ने कहा कि किसी भी गुरु की सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा यही होती है कि उसके विद्यार्थी समाज, परिवार और देश के योग्य नागरिक बनकर राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होंने गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए गुरु-शिष्य संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला।

राजनीति विज्ञान विभाग के नरेश कोरी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, जबकि रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. महादेव सिंह जाट ने चार प्रकार के गुरुओं का उल्लेख करते हुए उनके महत्व को विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कविता पाठ, गीत प्रस्तुति और पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. हीरा अहिरवार ने किया तथा अंत में आशा राठौर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें