शासकीय भूमि पर 20 साल से कब्जा? जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की सख्त कार् : शासकीय भूमि पर 20 साल से कब्जा? जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की सख्त कार्रवाई
Jankranti Express
Sat, Aug 8, 2026
🚨 शासकीय भूमि पर 20 साल से कब्जा? जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की सख्त कार्रवाई की मांग

दमोह | जन क्रांति एक्सप्रेस
दमोह जिले के ग्राम हलगज (तहसील दमोह) में शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। जनपद सदस्य पप्पू सिंह लोधी ने कलेक्टर दमोह को लिखित शिकायत सौंपकर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, मंडल बांदकपुर के ग्राम हलगज स्थित पटवारी हल्का नंबर 38 के खसरा नंबर 563 की करीब 10 एकड़ शासकीय भूमि पर पिछले 20–22 वर्षों से कथित रूप से अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है। आरोप है कि पूर्व सरपंच हाकम सिंह लोधी इस भूमि का लगातार उपयोग कर रहे हैं, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

जनपद सदस्य का कहना है कि वर्ष 2023 में भी इस मामले की शिकायत की गई थी। उस समय पटवारी की रिपोर्ट में 6.97 हेक्टेयर भूमि में से 3.20 हेक्टेयर पर कब्जा पाए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद नायब तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन शिकायत के अनुसार आज तक उनका पालन नहीं हुआ।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने न तो अतिक्रमण हटाया और न ही न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने का भुगतान किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि वर्तमान में भी सरकारी भूमि पर खेती जारी है।
जनपद सदस्य पप्पू सिंह लोधी ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
> नोट: यह समाचार शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन