ब्रेकिंग

दमोह: पटेरा कृषि केंद्र में बीज वितरण में अनियमितता का आरोप, कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन की दमोह शाखा के कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए देहात थाना

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत जबेरा के शासकीय हाई स्कूल चंडीचौपरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

प्रतिमा पीओपी की बनाने एवं बेचने पर रोक लगाने हेतु : पी ओ पी की बनी गणेश प्रतिमा पर प्रतिबंधित लगाया जाना चाहिए ।

Jankranti Express

Tue, Aug 5, 2025

श्री गणेश जी की प्रतिमा पीओपी की बनाने एवं बेचने पर रोक लगाने हेतु कुम्हार समाज ने दिया ज्ञापन ।

आवेदकों की मांग है कि गणेश जी की प्रतिमा जो कुम्हार चक्रवर्ती समाज के लोगों द्वारा मिट्टी से बनाई जाती है इससे उनका रोजगार एवं परिवार का भरण पोषण होता है वर्तमान में गणेश महोत्सव आने वाला है जिसमें दमोह जिले में स्थापित होने वाली गणेश मूर्ति पी ओ पी से निर्मित कराई जा रही है जो कि हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठीक भी पहुंचाती है और धार्मिक परंपराओं की अनुसार मिट्टी से निर्मित मूर्ति स्थापित की जानी चाहिए।
आवेदकों का कहना है अपने जातीय धंधे के अनुसार मिट्टी से मिट्टी के बर्तन मूर्तियां समय-समय पर बनाई जाती हैं और इन्हीं को विक्रय कर पूरे साल का भरण पोषण करने की व्यवस्था होती है परंतु पी ओ पी द्वारा निर्मित मूर्तियों के कारण आवेदन के द्वारा निर्मित मिट्टी की मूर्ति का विक्रय नहीं हो पाता है पी ओ पी की मूर्ति गणेश विसर्जन पर पानी में विसर्जन करने के बाद भी खुलती नहीं है इधर-उधर कई महीनो तक किनारे पर डली रहती है जिससे धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचती है।
पी ओ पी की बनी गणेश प्रतिमा पर प्रतिबंधित लगाया जाना चाहिए ।
इसी विषय को लेकर कुम्हार समाज के लोगों द्वारा एक ज्ञापन श्रीमान डिप्टी कलेक्टर प्रशांत सींग को दिया गया । ज्ञापन देने में भानु कुम्हार, दयाराम कुम्हार, नरेंद्र कुम्हार, गणेश कुम्हार, हुकुम कुम्हार लखन कुम्हार, कपिल कुम्हार, महेश कुम्हार, कोदू कुम्हार, हल्कू कुम्हार के साथ कुम्हार समाज बांसा तारखेड़ा के लोग उपस्थित रहे ।

Tags :

Damoh

madhya pradesh

Sagar

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें