ब्रेकिंग

अवैध शराब के खिलाफ गांव-गांव फूट रहा गुस्सा, पौड़ी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन में आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

21 गांवों की सूची सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग कुम्हारी/दमोह। सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वनभूमि पर चला जेसीबी, स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण जमींदोज

निकलेगी 1113 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: बकस्वाहा में 4 साल से चल रहा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर: 1500 लोगों को मिली नई रोशनी

admin

Fri, Jan 10, 2025
बकस्वाहा में 4 साल से चल रहा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर: 1500 लोगों को मिली नई रोशनी समाजसेवी संस्था 'उत्थान सेवा संस्थान' का 60वां शिविर, 20 लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजे गए बकस्वाहा। समाजसेवी संस्था 'उत्थान सेवा संस्थान बकस्वाहा' और संस्कार कंप्यूटर एवं कोचिंग सेंटर द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन पिछले चार वर्षों से लगातार किया जा रहा है। 28 जनवरी 2021 को शुरू हुआ यह शिविर आज अपने 60वें पड़ाव पर पहुंच चुका है, और अब तक लगभग 1500 लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। इस माह आयोजित शिविर में 150 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 20 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा गया। साथ ही 44 लोगों को चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन जनपद पंचायत बकस्वाहा के अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव ने किया। संस्था के अध्यक्ष इंजी. देवकी नंदन गंधर्व ने अपने सहयोगियों और लोगों को धन्यवाद देते हुए बताया कि अंधत्व निवारण और समाज सेवा के प्रति उनका संकल्प लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन भविष्य में भी समाज के जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। शिविर में उपस्थित भाजपा नेता कपिल देव तिवारी ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा, "समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को बढ़ावा देना हमारा प्रमुख कर्तव्य है। 'उत्थान सेवा संस्थान' के द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर जैसे कार्य न केवल समाज के कमजोर वर्ग को राहत देते हैं, बल्कि यह समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना भी बढ़ाते हैं। मैं इस संस्था के सभी सदस्यों को उनके इस अनूठे प्रयास के लिए शुभकामनाएं देता हूं और भविष्य में भी उनके हर प्रयास में सहयोग देने के लिए तत्पर हूं।" इस शिविर में अन्य सहयोगी  गनेश प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार लोधी और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें