जंगल के तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, सागौन से भरी ट्रॉली जब्त लहरपु : जंगल के तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, सागौन से भरी ट्रॉली जब्त लहरपुरा के जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 नग सा
Jankranti Express
Thu, Aug 6, 2026
जंगल के तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, सागौन से भरी ट्रॉली जब्त
लहरपुरा के जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 नग सागौन की लकड़ी बरामद; तस्करों की तलाश जारी

बकस्वाहा | विनोद कुमार जैन
वन संपदा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बकस्वाहा वन परिक्षेत्र की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन की अवैध लकड़ी से भरी एक ट्रॉली जब्त की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लहरपुरा के जंगल में की गई इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए, लेकिन वन विभाग ने ट्रॉली सहित 10 नग सागौन की लकड़ी (0.655 घनमीटर) जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
वन विभाग के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को प्राप्त गोपनीय सूचना के बाद वन अमले ने ग्राम लहरपुरा के समीप घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान एक ट्रॉली में अवैध रूप से काटी गई सागौन की लकड़ी मिली, जिसे तत्काल जब्त कर POR क्रमांक 48111/25 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सागौन की कटाई छतरपुर-सागर सीमा से लगे वीट लहरपुरा के कक्ष क्रमांक 212 से की गई थी। वन विभाग फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटा हुआ है।
यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक नरेश सिंह यादव एवं वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के मार्गदर्शन में उप वन मंडल अधिकारी श्रीमती विनीता जाटव तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र पस्तोर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई दल में डिप्टी रेंजर अशोक अवस्थी, वनपाल उमाशंकर पटैरिया, वनरक्षक श्रीनिवास दुबे, दीपक अग्रवाल और बाबूलाल यादव सहित वन विभाग का अमला शामिल रहा।
वन विभाग ने कहा है कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन