भाजपा किसान मोर्चा की किसान कार्यशाला सम्पन्न, प्राकृतिक जैविक खेती पर : भाजपा किसान मोर्चा की किसान कार्यशाला सम्पन्न, प्राकृतिक जैविक खेती पर दिया गया जोर दमोह – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर
Jankranti Express
Fri, Jun 19, 2026
write something...भाजपा किसान मोर्चा की किसान कार्यशाला सम्पन्न, प्राकृतिक जैविक खेती पर दिया गया जोर
दमोह – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला दमोह एवं कृषि विभाग द्वारा 19 जून को मानस भवन में आयोजित किसान कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक, जैविक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, दमोह विधायक जयंत मलैया जिला महामंत्री महेश पटेल, कार्यशाला संभाग प्रभारी श्रीमती नर्मदा सिंह, कार्यक्रम जिला प्रभारी करन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह, क़ृषि विभाग संचालक जे.एल. प्रजापति, कृषि वैज्ञानिक डॉ मनोज अहिरवार, डॉ ललित विश्वकर्मा, डॉ राजेश द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक खाद के उपयोग, लागत में कमी तथा उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
लखन पटेल ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान अपनी लागत कम कर सकते हैं और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्राकृतिक जैविक खेती हमारी सनातन धर्म का हिस्सा है, आज हम उसी सनातन पद्धति पर लौट रहे हैं।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भाजपा किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजन किसानों को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। आधुनिक तकनीक एवं प्राकृतिक खेती के समन्वय से कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं।
श्रीमती रंजीता पटेल ने कहा कि किसानों को जागरूक होकर नई पद्धतियों को अपनाना चाहिए, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। मैं किसान परिवार से हूं, मैंने बचपन से खेती बाड़ी देखी है।
श्रीमती नर्मदा सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ किसानों के लिए भी लाभकारी है।
कृषि क्षेत्र में नवाचार कर सफलता अर्जित कर सफल किसानों की कहानी और मेहनत का सम्मान किया गया जिसमें खम्मन सिंह, कुरेरिया मेहता फार्म हाउस, बहादुर सिंह अमखिरिया, नंदिनी बेड़ियां आदि।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा किसानों से अधिक से अधिक संख्या में प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया गया।
Tags :
#damoh
विज्ञापन
विज्ञापन