ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर क : खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

Jankranti Express

Sun, Jul 19, 2026

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2025 की दावा राशि सिंगल क्लिक से अंतरित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रदेश के 10 लाख 54 हजार किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2025 की दावा राशि के रूप में 1460 करोड़ 25 लाख रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने यह राशि भोपाल जिले के जगदीशपुर में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक के बाद जारी की।

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संवेदनशील रहे हैं। प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई और किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस बार अल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा या फसल नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक प्रभावित किसानों को कुल 30 हजार 942 करोड़ 34 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें जोखिम से सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार सहायता उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी किसानों को आर्थिक संबल देने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें