ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी को बैंड-बाजे के साथ भावभीनी विदाई, : सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी को बैंड-बाजे के साथ भावभीनी विदाई, पदोन्नति के बाद नरसिंहपुर हुए स्थानांतरित

Jankranti Express

Sat, Aug 8, 2026

सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी को बैंड-बाजे के साथ भावभीनी विदाई, पदोन्नति के बाद नरसिंहपुर हुए स्थानांतरित

सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी को बैंड-बाजे के साथ भावभीनी विदाई, पदोन्नति के बाद नरसिंहपुर हुए स्थानांतरित

दमोह। कार्यालय सहायक संचालक मत्स्य उद्योग, जिला दमोह में पदोन्नति के उपरांत सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी के नरसिंहपुर स्थानांतरण पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं निषादराज माझी समाज के प्रतिनिधियों ने उनका तिलक लगाकर, शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। समारोह के बाद बैंड-बाजे की धुन पर उन्हें विदाई दी गई।

सहायक मत्स्य अधिकारी ऋषि ओम तिवारी को बैंड-बाजे के साथ भावभीनी विदाई, पदोन्नति के बाद नरसिंहपुर हुए स्थानांतरित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यालय सहायक संचालक मत्स्य उद्योग सुरेन्द्र कुमार कुर्मी ने कहा कि पदोन्नति और स्थानांतरण शासकीय सेवा का सामान्य हिस्सा है, लेकिन ऋषि ओम तिवारी ने दमोह में रहते हुए मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी कार्यशैली और सहयोगी स्वभाव की कमी विभाग को हमेशा महसूस होगी।

सहायक अधिकारी ऋषिकांत पाठक ने कहा कि यह गर्व की बात है कि ऋषि ओम तिवारी को पदोन्नति मिली है, लेकिन उनके दमोह से जाने का दुख भी है। लंबे समय तक साथ काम करने से पारिवारिक संबंध बन जाते हैं और उनके साथ कार्य करना सुखद अनुभव रहा।

अपने संबोधन में ऋषि ओम तिवारी ने दमोह में बिताए वर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इस जिले को अपना परिवार मानकर कार्य किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में दमोह आने पर उन्हें जिले की संवेदनशीलता के बारे में बताया गया था, लेकिन उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए पूरी निष्ठा से मछुआरों के हित में कार्य किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और माझी समाज के सहयोग से बेहतर माहौल बना और उन्हें जो स्नेह व सम्मान मिला, वह जीवनभर याद रहेगा।

विदाई के दौरान हुए भावुक

समारोह के दौरान जब उन्होंने दमोह में बिताए अपने अनुभव साझा किए तो वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि किसी परिवार से बिछड़ने जैसा एहसास हो रहा है और दमोह की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

समाज और विभाग ने किया सम्मान

विदाई समारोह में मत्स्य उद्योग विभाग, निषादराज माझी समाज सेवा समिति एवं माझी समाज जिला दमोह की ओर से उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोंटी रायकवार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अशोक पटेल ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार कुर्मी, ऋषिकांत पाठक, घनश्याम रायकवार, मदन रायकवार, लल्ला रायकवार, सेवक रायकवार, परमलाल रायकवार, डालचंद रायकवार, राजू रायकवार, शैलेन्द्र रायकवार, राहुल गुप्ता, संदीप शर्मा, महेंद्र कुरेरिया, गणेश अहिरवार, जाहिद खान, रघुवर आदिवासी सहित विभागीय कर्मचारी एवं समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें