ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

गायत्री शक्तिपीठ दमोह में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बीप : कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार जिला समन्वयक श्री बीपी गर्ग द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी

Jankranti Express

Sat, Aug 15, 2026

गायत्री शक्तिपीठ दमोह में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बीपी गर्ग ने किया ध्वजारोहण

गायत्री शक्तिपीठ दमोह में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बीपी गर्ग ने किया ध्वजारोहण

दमोह। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ दमोह में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों, युवा प्रकोष्ठ, महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार जिला समन्वयक श्री बीपी गर्ग द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति का संकल्प लिया।

गायत्री शक्तिपीठ दमोह में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बीपी गर्ग ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया तथा राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। उपस्थित जनों ने “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

गायत्री परिवार की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें