डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल भाई-बहन को समय पर : डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल भाई-बहन को समय पर पहुंचाया अस्पताल दमोह। थाना नोहटा क्षेत्र के ग्रा
Jankranti Express
Wed, Aug 12, 2026
डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल भाई-बहन को समय पर पहुंचाया अस्पताल

दमोह। थाना नोहटा क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा स्थित पुल के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल सगे भाई-बहन को समय पर जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया।
दिनांक 12 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:05 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में ग्राम अमखेड़ा पुल के पास सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक अर्शी अंजुम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना नोहटा में तैनात एफआरवी-22 को घटनास्थल के लिए रवाना किया।
एफआरवी-22 में तैनात आरक्षक क्रमांक 394 देशराज सिंह एवं पायलट बलराम यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। यहां दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों अभाना-बांदकपुर मार्ग पर अमखेड़ा पुल के पास बाइक से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।
डायल-112 टीम ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को वाहन से जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को दुर्घटना के बाद समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन