जिला प्रधानाचार्य सम्मेलन संपन्न, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं नवीन प्रवेश पर : जिला प्रधानाचार्य सम्मेलन संपन्न, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं नवीन प्रवेश पर हुआ मंथन दमोह। ग्राम भारती दमोह के मार्गदर्शन मे
Jankranti Express
Sun, Aug 2, 2026
जिला प्रधानाचार्य सम्मेलन संपन्न, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं नवीन प्रवेश पर हुआ मंथन

दमोह। ग्राम भारती दमोह के मार्गदर्शन में विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर, दमोह के प्रधानाचार्यों का दो दिवसीय जिला प्रधानाचार्य सम्मेलन 1 एवं 2 अगस्त 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर कनेटकर भवन, दमोह में संपन्न हुआ। सम्मेलन में शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि, संसाधन विकास, नवीन प्रवेश अभियान तथा विद्यालयों के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं मार्गदर्शन दिया गया।
उद्घाटन सत्र में केशव शिक्षा समिति महाकौशल प्रांत के सहसचिव डॉ. मनोज अहिरवार तथा सरस्वती शिशु मंदिर मुख्य विद्यालय, दमोह के व्यवस्थापक डॉ. राजकुमार नामदेव ने उपस्थित प्रधानाचार्यों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, संस्कारयुक्त शिक्षा और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर अपने विचार रखे।
समापन सत्र में विद्या भारती जिला दमोह की प्रभारी अधिकारी श्रीमती मंजू सिंह ठाकुर, सरस्वती शिक्षा परिषद के प्रांतीय सदस्य डॉ. सुरेंद्र चौरसिया, जिला सचिव श्री लालजीराम पटेल, ग्राम भारती दमोह के वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री सुधीर सप्रे तथा सचिव श्री विजय कुमार जैन ने प्रधानाचार्यों को विभिन्न शैक्षणिक एवं संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
सम्मेलन के समापन अवसर पर सभी प्रधानाचार्य वधुओं का आचार्य वेश में सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक श्री जमुना प्रसाद पटेल ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत जिला सहसमन्वयक श्री लक्ष्मी प्रसाद चक्रवर्ती ने किया।
सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार आधारित शिक्षण व्यवस्था तथा संगठनात्मक समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन