ब्रेकिंग

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

आंधी-बारिश में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान, गृहस्थी का सामान बर्बाद झलोन में हुई घटना, दो परिवारों के सामने छाया संकट; स

नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: वीरमपुरा में जनपद अध्यक्ष रजनी यादव ने दिया संपूर्णता अभियान का संदेश

admin

Wed, Aug 7, 2024
वीरमपुरा में जनपद अध्यक्ष रजनी यादव ने दिया संपूर्णता अभियान का संदेश रिपोर्टर विनोद जैन बक्सवाहा ग्राम पंचायत वीरमपुरा में आज आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जनपद अध्यक्ष रजनी यादव ने संपूर्णता अभियान का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से अपनी बहू-बेटियों की गर्भावस्था का पंजीयन पहले 2 माह के अंदर आंगनबाड़ी केंद्र में कराने का आग्रह किया। पंजीयन उपरांत प्रसव पूर्व जांचें करवाने का भी उन्होंने अनुरोध किया। रजनी यादव ने बताया कि हमें अपनी बहू-बेटियों की डिलीवरी अस्पताल में करवानी चाहिए, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में मां और बच्चे की सही देखभाल हो सके। जनपद अध्यक्ष ने गर्भावस्था और शिशुवती अवधि के दौरान टेक होम राशन का सेवन करने का भी अनुरोध किया।   कार्यक्रम के दौरान, ग्राम वीरमपुर की दो गर्भवती महिलाएं, चंदा वासुदेव और विशाखा रजक की गोद भराई की गई। इसके अलावा, चार बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया: सुषमा वासुदेव, रेखा वासुदेव, और राखी वासुदेव।   अंत में, परियोजना अधिकारी हेमलता ठाकुर ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिवस पर स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों और रूढ़ियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्तनपान मां और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। नीति आयोग के फेलो श्री अभिलाष इंगडे ने नीति आयोग / आकांक्षी ब्लॉक के 6 इंडिकेटर्स की जानकारी दी।   कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रजनी यादव, वीरमपुर सरपंच भारत वासुदेव, नीति आयोग फेलो अभिलाष इंगड़े, वीरमपुरा पंचायत सचिव कमलेश बिल्थरे, रोजगार सहायक सुरेंद्र ठाकुर, शिक्षक अर्जुन सिंह, पोषण समन्वयक जितेंद्र वर्मा, पीरामल फाउंडेशन से सुमित चौरसिया और अरुण जय मेहता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणी वासुदेव और द्रोपती ठाकुर, सहायिका शुगर रानी वासुदेव, और दर्शन महिला कल्याण समिति से अनिकेत लोधी एवं वर्षा राजा उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें