ब्रेकिंग

कविता पाठ से राष्ट्रभक्ति और काव्य रस से सराबोर हुआ नोहलेश्वर महोत्सव

draft title

*परिसीमन के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

कॉलेज चलो अभियान में छात्रो को बता रहे उच्च शिक्षा का महत्व

जबेरा विधानसभा को उपस्वास्थ्य एवं सेकेंडरी स्कूल की मिली सौगात मंत्री ने किया लोकार्पण

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: *सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के संयुक्त मोर्चों की जिला स्तरीय बैठक संपन्न*

admin

Sun, Sep 1, 2024
*सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के संयुक्त मोर्चों की जिला स्तरीय बैठक संपन्न*   *प्रत्येक कार्यकर्ता नई ऊर्जा, जोश और उत्साह के साथ एकजुटता के साथ काम करें - प्रीतम सिंह* दमोह - भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान एक 2 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होना है इस हेतु जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल एवं सभी मोर्चों के अध्यक्षों की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता नई ऊर्जा, जोश और उत्साह के साथ एकजुटता के साथ काम करें। हम सब लोगों को मिलकर प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के सबसे बड़े संगठन भाजपा से जोड़ना है, यह हमारा सौभाग्य है कि इस संगठन पर्व को मनाते हुए हम लोग प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनके घर-घर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि पूरे देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान दो से 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें लोग मिस्ड कॉल, पार्टी की वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म एप के जरिये भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल ने कहा कि संगठन पर्व भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण आयाम है, इसमें हम सभी पूर्ण तन्मयता के कार्य करेंगे तो जिला स्तर पर जो लक्ष्य दिया गया है उससे भी अधिक सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ सकते हैं। बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष भोला सराफ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद जूदेव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजिद रिजवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, प्रकोष्ठ संयोजक अमर सिंह राजपूत, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक विक्रम सिंह राजपूत,व्यापारी प्रकोष्ठ जुगल अग्रवाल सौरभ नेमा सहित सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें