ब्रेकिंग

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

जुटाए जाएंगे वैज्ञानिक साक्ष्य, गंभीर

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

गर्भवती महिला की जान बचाने में डायल-112 की तत्परता, सड़क हादसे के बाद : गर्भवती महिला की जान बचाने में डायल-112 की तत्परता, सड़क हादसे के बाद तुरंत पहुंचाया अस्पताल

Jankranti Express

Fri, Aug 7, 2026

गर्भवती महिला की जान बचाने में डायल-112 की तत्परता, सड़क हादसे के बाद तुरंत पहुंचाया अस्पताल

गर्भवती महिला की जान बचाने में डायल-112 की तत्परता, सड़क हादसे के बाद तुरंत पहुंचाया अस्पताल

दमोह | जन क्रांति एक्सप्रेस

दमोह जिले में डायल-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। थाना हिंडोरिया क्षेत्र के बांदकपुर ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला को डायल-112 की एफआरवी-15 टीम ने बिना समय गंवाए जिला अस्पताल पहुंचाकर समय पर उपचार दिलाया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को शाम 6:50 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम ने तत्काल थाना हिंडोरिया में तैनात FRV-15 को घटनास्थल के लिए रवाना किया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया।

एफआरवी-15 में तैनात एएसआई छोटे लाल एवं पायलट यावर खान तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर बाइक से दमोह से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बांदकपुर ओवरब्रिज के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिर गए।

हादसे में गर्भवती महिला को गंभीर चोटें आईं। महिला की हालत को देखते हुए डायल-112 टीम ने तत्काल उसे अपनी वाहन से जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया।

डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यशैली के कारण घायल गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें