ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

*दमोह से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना* पुक : *दमोह से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना* । दमोह। पवित्र अमरनाथ गुफा यात्रा 2026 के लिए द

Jankranti Express

Thu, Jul 2, 2026

दमोह से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

अमरनाथ यात्रा

दमोह। पवित्र अमरनाथ गुफा यात्रा 2026 के लिए दमोह से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया। मंगलवार को जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस से श्रद्धालु यात्रा पर निकले, वहीं बुधवार रात करीब 9:30 बजे दुर्ग-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से भी बड़ी संख्या में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर गहरा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। रवाना होने से पहले भक्तों ने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाए और सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 29 जून को पवित्र गुफा में संपन्न की। इस वर्ष यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। दमोह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अब तक एक हजार से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन करवा चुके हैं। जिससे जिले में यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें