ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

देवडोंगरा संकुल केंद्र में अनुभवी प्राचार्य की मांग, ग्राम पंचायत ने क : देवडोंगरा संकुल केंद्र में अनुभवी प्राचार्य की मांग, ग्राम पंचायत ने कलेक्टर व डीईओ को सौंपा ज्ञापन। दमोह/पटेरा। जनपद

Jankranti Express

Mon, Jul 6, 2026

देवडोंगरा संकुल केंद्र में अनुभवी प्राचार्य की मांग, ग्राम पंचायत ने कलेक्टर व डीईओ को सौंपा ज्ञापन।

दमोह/पटेरा। जनपद पंचायत पटेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवडोंगरा ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवडोंगरा में अनुभवी एवं योग्य प्राचार्य की नियुक्ति की मांग को लेकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, दमोह तथा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सत्यम चौरसिया को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य श्रीमती नीता चौरसिया द्वारा विद्यालय का संचालन व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से किया जा रहा था। लेकिन स्थानांतरण नीति 2026 के तहत उनके स्थानांतरण के बाद विद्यालय के बेहतर संचालन के लिए अनुभवी एवं योग्य प्राचार्य की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य श्रीमती सपना पाठक के कार्यकाल के दौरान कई अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। पंचायत का दावा है कि उनके कार्यकाल में एक अस्थायी सफाई कर्मचारी द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था, जिसकी जांच अभी पूर्ण नहीं हुई है। ऐसे में ग्राम पंचायत ने मांग की है कि श्रीमती सपना पाठक को पुनः संकुल प्राचार्य का दायित्व न सौंपा जाए, क्योंकि इससे विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में विद्यालय में कार्यरत एक अन्य अधिकारी अभी कनिष्ठ एवं अनुभवहीन हैं। इसलिए विद्यार्थियों के हित, विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता तथा सुचारु प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी अनुभवी एवं योग्य प्राचार्य की पदस्थापना की जाए।

ग्राम पंचायत ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से इस विषय में शीघ्र निर्णय लेकर विद्यालय की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि इसी संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सत्यम चौरसिया को भी ज्ञापन सौंपा गया है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस ज्ञापन पर क्या कार्रवाई करते हैं तथा देवडोंगरा संकुल केंद्र में अनुभवी प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें