ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

अवैध शराबक्षगांजा जुआ-सट्टा पर कार्रवाई की मांग 10 दिन का दिया अल्टीमे : अवैध शराबक्षगांजा जुआ-सट्टा पर कार्रवाई की मांग 10 दिन का दिया अल्टीमेटम बटियागढ़। मगरोन थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गा

Jankranti Express

Wed, Jul 8, 2026

अवैध शराबक्षगांजा जुआ-सट्टा पर कार्रवाई की मांग 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

अवैध शराबक्षगांजा जुआ-सट्टा पर कार्रवाई की मांग 10 दिन का दिया अल्टीमेटम  बटियागढ़। मगरोन थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ एवं सट्टे के बढ़ते कारोबार के विरोध में मंगलवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मगरोन थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी वंदना गौर को ज्ञापन सौंपकर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

बटियागढ़। मगरोन थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ एवं सट्टे के बढ़ते कारोबार के विरोध में मंगलवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मगरोन थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी वंदना गौर को ज्ञापन सौंपकर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

संगठन का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब, गांजा, जुआ और सट्टे का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। इससे अपराध बढ़ रहे हैं और युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। संगठन का कहना है कि शराबियों के कारण गांवों का माहौल भी प्रभावित हो रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन के कार्यकर्ता भुजबल सिंह ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिला स्तरीय ज्ञापन सौंपेगा और आंदोलन शुरू करेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह, भुजबल सिंह, प्रताप चौहान, कैलाश, जुगलेश, बृजेश यादव सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

थाना प्रभारी वंदना गौर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें