ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौ : दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

Jankranti Express

Mon, Jul 27, 2026

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन  दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भगवती मानव

दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन, जिला दमोह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने ज्ञापन में आबकारी विभाग के अधिकारियों पर शराब माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र खरे, आबकारी निरीक्षक मधुसूदन दीवान एवं अनुरुद्ध सेन लंबे समय से जिले में पदस्थ हैं। संगठन का आरोप है कि इन अधिकारियों के शराब ठेकेदारों एवं अवैध शराब कारोबारियों से संबंध होने के कारण प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए इनका तत्काल स्थानांतरण किया जाए तथा इनकी संपत्तियों की जांच कराई जाए।

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन  दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भगवती मानव

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे से रात 11:30 बजे तक ही शराब बिक्री की अनुमति होने के बावजूद जिले की शासकीय शराब दुकानों के पीछे के दरवाजों से 24 घंटे नियम विरुद्ध शराब की बिक्री की जा रही है। शिकायतें किए जाने के बाद भी आबकारी विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती।

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन  दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भगवती मानव

ज्ञापन में शासन से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें