ब्रेकिंग

मगरोन थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर शुरू की पूछताछ; एसपी, एसडीओपी और प्रशिक्षु डीएसपी

आईजी इरशाद वली का औचक निरीक्षण! पथरिया-देहात थाने में सख्त निर्देश अपराध और बीट सिस्टम पर फोकस

चार दिन से शिक्षक विहीन प्राथमिक शाला, 41 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

एसपी आनंद कलादगि ने खुद कराई शस्त्र कवायद और आंसू गैस मॉक ड्रिल

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

: समर्पित कार्यकर्ता ही भविष्य के नेता हैं : आशीष दुबे संगठन चुनाव की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न 

admin

Mon, Dec 2, 2024
समर्पित कार्यकर्ता ही भविष्य के नेता हैं : आशीष दुबे संगठन चुनाव की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न दमोह। भारतीय जनता पार्टी सच्चे अर्थों में लोकतंत्र में निहित पार्टी है, हम संगठन चुनाव के माध्यम से संगठन को सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी एवं सर्व समावेशी बनाने का कार्य करते हैं। संगठन चुनाव में आधुनिक तकनीक से जुड़े हुए गुणात्मक एवं परिणाम मूलक कार्यकर्ताओं को जोड़कर ही सशक्त संगठन तैयार करने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अनेक प्रकल्पों पर कार्य करती है।  उक्त आशय के विचार संगठन पर्व के दौरान आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी जबलपुर सांसद, प्रदेश मंत्री एवं जिले के चुनाव प्रभारी आशीष दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।  उन्होंने आगे कहा कि समर्पित कार्यकर्ता आने वाले संगठन चुनाव में चयनित होकर आए, यह हम सभी का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। जिससे भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से हम भारत को दुनिया की महाशक्ति बना सके। 35 से 45 वर्ष की बीच आयु के होंगे, मंडल चुनाव के लिए सक्रिय सदस्यता के साथ-साथ 35 से 45 वर्ष की आयु तय की गई है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए 45 से 60 वर्ष की आयु रहेगी। जिला प्रभारी सतानंद गौतम ने जिले के सभी मंडलों के अंतर्गत बूथ समिति के गठन की समीक्षा की। जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने संगठन पर्व के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के कार्यों की प्रशंसा की और इस बात का ध्यान रखना है कि पार्टी का कोई भी समर्पित कार्यकर्ता संगठन पर्व में छूटना नहीं चाहिए। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री गोपाल पटेल ने किया और आभार रामेश्वर चौधरी ने किया। जिला कार्यशाला में पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, बहादुर पटेल, हटा विधायक उमा देवी खटीक,पूर्व विधायक पी एल तंतुवाय, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अपेक्षित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की गरिमा मय उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें