ब्रेकिंग

दमोह/नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित संसद भवन में हिंडोरिया सांसद दमोह राहुल सिंह महदेले

दमोह: पटेरा कृषि केंद्र में बीज वितरण में अनियमितता का आरोप, कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन की दमोह शाखा के कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए देहात थाना

गायत्री कल्पवृक्ष से मिला आदर्श जीवन का संदेश, गायत्री महामंत्र के नौ गुणों का किया गया प्रेरक वर्णन

हटा: गायत्री प्रज्ञापीठ तेवरईया में श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव हटा। समीपस्थ ग्र

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह/नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित सं : दमोह/नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित संसद भवन में हिंडोरिया सांसद दमोह राहुल सिंह महदेले

Jankranti Express

Fri, Jul 31, 2026

दमोह/नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित संसद भवन में हिंडोरिया सांसद दमोह राहुल सिंह महदेले लोधी परिवार के प्रतिनिधियों ने परिवार सहित आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को 1857 की क्रांति के वीर योद्धा एवं हिंडोरिया रियासत के पूर्वज राजा किशोर सिंह जूदेव लोधी की प्रतिमा भेंट कर उनके शौर्य और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान से अवगत कराया गया।

दमोह/नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित संसद भवन में हिंडोरिया सांसद दमोह राहुल सिंह महदेले लोधी परिवार के प्रतिनिधियों ने परिवार सहित आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री

प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से दमोह जिले के हिंडोरिया में प्रस्तावित राजा किशोर सिंह जूदेव लोधी की भव्य प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का आग्रह भी किया।

भेंट के दौरान बताया गया कि राजा किशोर सिंह जूदेव 1842 एवं 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख वीर सेनानायकों में रहे। वर्ष 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों ने हिंडोरिया की राजगढ़ी को अपनी 8 पाउंड की तोपों से ध्वस्त कर दिया था, जिसके अवशेष आज भी इतिहास की गवाही देते हैं।

दमोह/नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित संसद भवन में हिंडोरिया सांसद दमोह राहुल सिंह महदेले लोधी परिवार के प्रतिनिधियों ने परिवार सहित आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी उल्लेख किया कि ब्रिटिश शासन ने राजा किशोर सिंह जूदेव को जीवित या मृत पकड़वाने पर 1,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया गया कि 1857 की क्रांति के दौरान दमोह क्षेत्र लगभग 10 माह तक अंग्रेजी शासन से मुक्त रहा और राजा किशोर सिंह ने कुम्हारी थाना क्षेत्र से लंबे समय तक विद्रोह का संचालन किया।

जानकारी के अनुसार, दिसंबर 1858 तक राजा किशोर सिंह जूदेव अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्षरत रहे। उनके साहस, बलिदान और अंतिम समय तक अंग्रेजों से संघर्ष करने के कारण उन्हें 1857 की क्रांति के अंतिम महानायकों में विशेष स्थान प्राप्त है।

जन क्रांति एक्सप्रेस

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें