हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, द : दमोह/हटा। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा श्र
Jankranti Express
Wed, Sep 2, 2026
🚨 हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी आनंद कलादगि के निर्देशन में हटा पुलिस को मिली सफलता, घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त
दमोह/हटा। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा श्री कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में हटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त आलाजरब भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बस स्टैंड पर युवक के साथ हुई थी मारपीट
पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को हटा थाना क्षेत्र के कांटी बस स्टैंड पर लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। सिविल अस्पताल हटा में शिवम नौगरईया निवासी मड़ियादो गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था।
फरियादी सजल अग्रवाल की रिपोर्ट पर देहाती नालसी लेख कर थाना हटा में अपराध क्रमांक 33/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, कांटी बस स्टैंड पर सीताराम बस सर्विस की बस क्रमांक MP 16 ZD 8150 के पास विवाद के दौरान आरोपियों ने शिवम के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसके सिर पर लोहे के लीवर से वार किया गया तथा लोहे के व्हील पाना और बांस के डंडे से भी मारपीट की गई।
इलाज के दस्तावेजों के आधार पर बढ़ाई गई धाराएं
विवेचना के दौरान घायल शिवम नौगरईया के स्वस्थ होने पर उसके कथन दर्ज किए गए। साथ ही उपचार संबंधी दस्तावेज एवं बीएचटी रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 109 एवं 117(2) बीएनएस का इजाफा किया गया और आरोपियों की तलाश तेज की गई।
पुलिस के मुताबिक, प्रकरण के मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ पट्टू नगायच, नमन उर्फ छोटू गोस्वामी एवं अवधेश गोस्वामी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
1 सितंबर को दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 सितंबर 2026 को दो आरोपियों—
रामस्वरूप पिता छोटेलाले तिवारी, उम्र 46 वर्ष, निवासी धरमपुरा, थाना बिजावर, जिला छतरपुर।
राम उर्फ राममिलन पिता परमलाल विश्वकर्मा, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम अमरोनिया, थाना सटई, जिला छतरपुर।
को दस्तयाब कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं प्रकरण में शामिल शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुधीर कुमार बेगी, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद राय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र एवं आरक्षक रामसींग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपियों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन