जनसुनवाई में गूंजा आमजन का दर्द, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुनीं समस : दमोह। आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी न्याय दिलाने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्ष
Jankranti Express
Tue, Aug 18, 2026
जनसुनवाई में गूंजा आमजन का दर्द, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुनीं समस्याएं

दमोह। आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी न्याय दिलाने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं डीएसपी श्री सौरभ त्रिपाठी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए शिकायतकर्ताओं को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वहीं, कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कर फरियादियों को राहत पहुंचाई गई।
पुलिस-जनता के बीच संवाद मजबूत करने की पहल
जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को और मजबूत करना है।
जनसुनवाई के दौरान महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फेमिदा खान, शिकायत शाखा प्रभारी गरिमा मिश्रा, साइबर शाखा प्रभारी अभिषेक पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन