पारना में निकली तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखियों को वितरित किए पौधे : दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ब्लॉक जबेरा के सेक्टर जबेरा अंतर्गत ग्राम पारना में नवांकुर संस्था आर
Jankranti Express
Sun, Aug 16, 2026
पारना में निकली तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखियों को वितरित किए पौधे

दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ब्लॉक जबेरा के सेक्टर जबेरा अंतर्गत ग्राम पारना में नवांकुर संस्था आराधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन दुगानी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पारना के सहयोग से तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा में महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों के साथ पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

तिरंगा यात्रा के पश्चात हरियाली यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवांकुर सखियों ने कलश यात्रा के साथ पौधारोपण का प्रशिक्षण लिया। जिला समन्वयक श्री सुशील कुमार नामदेव एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती वंदना जैन ने नवांकुर सखियों को पौधे वितरित कर पौधारोपण की शपथ दिलाई। साथ ही पौधे लगाने की विधिवत प्रक्रिया समझाते हुए उनके संरक्षण और नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, प्रस्फुटन समिति के सचिव डालसिंह, समिति सदस्य, सरपंच मनीषा लोधी, आशा कार्यकर्ता, आजीविका मिशन से अजय कुमार शुक्ला, संस्था सदस्य श्रीमती अनु चक्रवर्ती, रंजना तिवारी, चरन सिंह खेरी से अध्यक्ष यागप्रताप सिंह, नीरज सिंह सहित अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संस्था के मार्गदर्शक रानू नामदेव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण और पौधों की देखभाल के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
तिरंगा यात्रा एवं हरियाली यात्रा कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों और नवांकुर सखियों को देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन