समरसता का संदेश लेकर दमोह पहुंची संत रविदास महाराज की कलश यात्रा, भाजप : दमोह। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता कलश यात्रा गुरुवार को दमोह पहु
Jankranti Express
Thu, Aug 20, 2026
समरसता का संदेश लेकर दमोह पहुंची संत रविदास महाराज की कलश यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

दमोह। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता कलश यात्रा गुरुवार को दमोह पहुंची। यात्रा के दमोह पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, सांसद राहुल सिंह लोधी सहित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सभी ने बजरिया वार्ड क्रमांक-6 स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संत रविदास महाराज के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।


सामाजिक समरसता और समानता का दिया संदेश
समरसता कलश यात्रा का उद्देश्य संत रविदास महाराज के समानता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर भेदभाव से ऊपर उठकर समरस एवं सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही समरसता कलश यात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देने वाला अभियान है। संत रविदास जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर भेदभावरहित समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने सागर में निर्माणाधीन संत रविदास महाराज के मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह मंदिर भव्य एवं आकर्षक होगा।
मानवता और समानता का मार्ग दिखाया
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को मानवता और समानता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, आपसी प्रेम और भाईचारे की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समरसता कलश यात्रा संत रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है और नई पीढ़ी को संत रविदास महाराज के आदर्शों एवं योगदान को समझने का अवसर मिलता है।
जिला महामंत्री एवं यात्रा जिला संयोजक रामेश्वर चौधरी ने बताया कि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश पहुंचा रहा है। दमोह में यात्रा के पहुंचने पर हुए स्वागत से अभियान को और व्यापक रूप मिला।
मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया। यात्रा की प्रस्तावना अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार ने रखी, जबकि आभार डीके रोहित ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री महेश पटेल, अरुण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेंद्र सिंह परिहार, अमित बजाज, संजय यादव, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र सिंह तोमर, बीडी बाबरा, आलोक गोस्वामी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, प्रमोद विश्वकर्मा, पार्षद रघु श्रीवास्तव, गणेश जाटव, अशोक भारती, मुन्नीलाल, कीरत अहिरवार, कृष्णा राज, संतोष रोहित, सोनू यादव, मनीष सोनी, महेंद्र अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, श्रीमती रेनू रजक, श्रीमती रितु पांडेय, देवल कटारिया, रिंकू गोस्वामी, करन सूर्यवंशी, दीपक मिश्रा, अखिलेश सिंह, राजुल चौरहा, शिवेंद्र तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान संत रविदास महाराज से समाज में सुख-शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की कामना की गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और संत रविदास महाराज के जयकारे लगाए।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन