ब्रेकिंग

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

उमरिया में मछरार नदी के उद्गम स्थल पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधारोपण, जल स्रोतों के संरक्षण का दिया संदेश उम

दमोह में आबकारी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन दमोह। जिले में आबकारी विभाग की कार

दमोह में अवैध महुआ शराब पर पुलिस का प्रहार, 29 डब्बा कच्ची शराब मौके पर ही नष्ट दमोह। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा र

पथरिया पुलिस की बड़ी सफलता: विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹20 हजार नकद बरामद

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभ : दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजल

Jankranti Express

Tue, Jul 28, 2026

..बिजली कटौती से जनता बेहाल, विद्युत मंडल की मनमानी पर उठे सवाल

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजली बिल समय पर जमा करने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। पिछले कई दिनों से रात के समय केवल दो से चार घंटे ही बिजली

दमोह। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का आरोप है कि भारी-भरकम बिजली बिल समय पर जमा करने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। पिछले कई दिनों से रात के समय केवल दो से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रात में बार-बार बिजली गुल होने से गर्मी और उमस के बीच मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों की नींद, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा बिजली कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाती। कब और कितने समय के लिए बिजली बंद रहेगी, इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं मिलती, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

क्षेत्रवासियों ने विद्युत मंडल से अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने, नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिजली कटौती की पूर्व सूचना जारी करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें