दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) ने शुक्रवार को थाना नोहटा म : दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) ने शुक्रवार को थाना नोहटा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के नागरिकों
Jankranti Express
Fri, Jul 24, 2026
.जनसंवाद में सुनीं जनसमस्याएँ, एसपी आनंद कलादगि ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) ने शुक्रवार को थाना नोहटा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएँ एवं सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे।
जनसंवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे होने वाले सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी को नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS), एसडीओपी तेंदूखेड़ा सुश्री अर्चना अहीर, उपनिरीक्षक अभिषेक पटैल, थाना प्रभारी नोहटा सहित थाना नोहटा का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन