दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कसाई मंडी व नूरी नगर में किया पैदल : दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कसाई मंडी व नूरी नगर में किया पैदल भ्रमण, कानून व्यवस्था का लिया जायजा
Jankranti Express
Mon, Aug 3, 2026
.दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कसाई मंडी व नूरी नगर में किया पैदल भ्रमण, कानून व्यवस्था का लिया जायजा

दमोह। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार तथा पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्र कसाई मंडी एवं नूरी नगर का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, बीट पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बीट क्रमांक-2 के प्रभारी बृजलाल पटेल एवं कोतवाली थाना प्रभारी को क्षेत्र में लगातार गश्त, प्रभावी पुलिस उपस्थिति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर आपसी समन्वय से उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि अपराधों की रोकथाम और घटनाओं की त्वरित विवेचना में मदद मिल सके।
उन्होंने बीट क्रमांक-2 (नूरी नगर एवं कसाई मंडी क्षेत्र) में रहने वाले निगरानीशुदा बदमाशों एवं गुंडा तत्वों पर सतत निगरानी रखने, उनकी गतिविधियों का नियमित सत्यापन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन