ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व प्रधान आरक : दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षक को सम्मानपूर्वक दी विदाई

Jankranti Express

Fri, Jul 31, 2026

.दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षक को सम्मानपूर्वक दी विदाई

दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षक को सम्मानपूर्वक दी विदाई

दमोह, 31 जुलाई। पुलिस कंट्रोल रूम दमोह में शुक्रवार को पुलिस सेवा से 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक उत्तमचंद वंशपाल एवं प्रधान आरक्षक लखन पटेल के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक अभिनय साहू, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा दोनों अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।

दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षक को सम्मानपूर्वक दी विदाई

कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान के साथ हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं कलाई घड़ी भेंट कर सम्मानित किया।

दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षक को सम्मानपूर्वक दी विदाई

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। उन्होंने दोनों अधिकारियों की निष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका सेवाकाल विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। साथ ही उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि लंबे सेवाकाल के दौरान दोनों अधिकारियों ने अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अब उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा उनके सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें