वंदे मातरम के सम्मान में भाजपा ने निकाला विशाल कैंडिल मार्च : दमोह। “वंदे मातरम के सम्मान में भाजपा मैदान में” और “वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान” के संदेश के साथ रविवार
Jankranti Express
Sun, Aug 16, 2026
वंदे मातरम के सम्मान में भाजपा ने निकाला विशाल कैंडिल मार्च

दमोह। “वंदे मातरम के सम्मान में भाजपा मैदान में” और “वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान” के संदेश के साथ रविवार को दमोह में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल कैंडिल मार्च एवं सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर मार्च में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल नजर आया और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय भावना के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कैंडिल मार्च के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन