सुनार नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी दमोह। पुलिस चौकी नरसि : सुनार नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी दमोह। पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ अंतर्गत ग्राम रानगिर स्थित वाटर प्लांट के पा
Jankranti Express
Fri, Jul 17, 2026
सुनार नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

दमोह। पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ अंतर्गत ग्राम रानगिर स्थित वाटर प्लांट के पास सुनार नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है तथा शव करीब 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
सूचना मिलते ही चौकी नरसिंहगढ़ पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव नदी में होने के कारण उसे बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम की मदद ली गई। टीम ने संयुक्त प्रयास से शव को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी संबंधी जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ द्वारा मामले की जांच जारी है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन