रात में हादसे रोकने दमोह पुलिस की पहल, आवारा मवेशियों क : रात में हादसे रोकने दमोह पुलिस की पहल, आवारा मवेशियों के सींगों और गले में लगाए रेडियम बेल्ट दमोह। रात के समय बाईपास और
Jankranti Express
Thu, Sep 10, 2026
रात में हादसे रोकने दमोह पुलिस की पहल, आवारा मवेशियों के सींगों और गले में लगाए रेडियम बेल्ट

दमोह। रात के समय बाईपास और मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दमोह यातायात पुलिस ने विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सड़क पर घूमने वाले मवेशियों की रात में दृश्यता बढ़ाने के लिए उनके सींगों और गले में चमकने वाले रेडियम बेल्ट एवं रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगाईं।

अंधेरे में दूर से दिखाई देंगे मवेशी
रात के समय सड़क पर बैठे या घूमते मवेशी कई बार वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते। इससे अचानक ब्रेक लगाने या मवेशियों से टक्कर होने की स्थिति बन सकती है। रेडियम बेल्ट और रिफ्लेक्टिव पट्टियां वाहन की रोशनी पड़ने पर चमकेंगी, जिससे वाहन चालकों को मवेशियों की मौजूदगी दूर से ही दिखाई देने में मदद मिलेगी।
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष फोकस
यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान शहर के व्यस्त बाईपास मार्गों, स्टेट हाईवे तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के आसपास चलाया गया। पुलिस का उद्देश्य रात के समय सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना और वाहन चालकों के साथ-साथ आवारा मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पशुपालकों से भी सहयोग की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में सड़कों पर न छोड़ें। वहीं वाहन चालकों से रात के समय विशेष सावधानी बरतने, गति सीमा का पालन करने और बाईपास एवं मुख्य मार्गों पर सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की गई है।
पुलिस की इस पहल से रात के समय सड़क पर घूमने वाले मवेशियों की विजिबिलिटी बढ़ाने और संभावित सड़क हादसों को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन