ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई : दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

Jankranti Express

Wed, Jul 29, 2026

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नव जागृति स्कूल में हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत मंगलवार 28 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नव जागृति स्कूल, दमोह में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार निबंध और चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की गई।

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता:

प्रथम: मानवी पटेल (कक्षा 10वीं)

द्वितीय: उन्नति पटेल (कक्षा 9वीं)

तृतीय: मेघा तोमर (कक्षा 12वीं)

निबंध प्रतियोगिता के विजेता:

प्रथम: राम सिंह ठाकुर (कक्षा 12वीं)

द्वितीय: ओम लोधी (कक्षा 9वीं)

तृतीय: रोहिणी अहिरवार (कक्षा 9वीं) एवं सावना फिजा खान (कक्षा 10वीं)

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से जीवन में नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें