ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह: 3.147 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार् : दमोह: 3.147 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Jankranti Express

Sat, Aug 1, 2026

दमोह: 3.147 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

दमोह: 3.147 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

दमोह। दमोह कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 3 किलो 147 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 47 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 31 जुलाई 2026 को जटाशंकर पहाड़ी स्थित टीन शेड के नीचे दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुकेश यादव (36 वर्ष), निवासी धरमपुरा वार्ड क्रमांक 39, दमोह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 किलो 147 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 699/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेरिया एवं आरक्षक आकाश।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें