ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी पर आज दमोह में निकलेगा विशाल जुल : दमोह। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के अवसर पर दमोह शहर में ब

Jankranti Express

Tue, Aug 25, 2026

जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी पर आज दमोह में निकलेगा विशाल जुलूस, मुर्शिद बाबा मैदान से होगी शुरुआत

जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी पर आज दमोह में निकलेगा विशाल जुलूस, मुर्शिद बाबा मैदान से होगी शुरुआत

कमेटी ने पत्रकार वार्ता कर दी कार्यक्रम की जानकारी, परचम कुशाई के साथ होगा 12 दिवसीय कार्यक्रमों का समापन

दमोह। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के अवसर पर दमोह शहर में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विशाल जुलूस निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर जश्न ईद मिलाद उन नबी शहर कमेटी द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

कमेटी के अनुसार जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बीते 15 अगस्त से 12 दिवसीय विशेष दीनी एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तकरीरी कार्यक्रमों के साथ बच्चों के लिए इस्लामिक क्विज एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों और बच्चों ने सहभागिता की।

सुबह 7 बजे होगी परचम कुशाई

कार्यक्रम के अंतिम दिन 26 अगस्त को सुबह 7 बजे मुर्शिद बाबा मैदान में मुकद्दस परचम कुशाई का आयोजन किया जाएगा। कमेटी ने बताया कि परचम कुशाई की रस्म सज्जादा नशीन हजरत सूफी सैय्यद फैजान उल हक साहब शिराजी के कर-कमलों से अदा की जाएगी।

इस दौरान देश और शहर में अमन-ओ-अमान, भाईचारे, शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की जाएगी।

मुर्शिद बाबा मैदान से निकलेगा विशाल जुलूस

परचम कुशाई के बाद मुर्शिद बाबा मैदान से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना होगा। जुलूस शहर के निर्धारित एवं पारंपरिक मार्गों से होकर गुजरेगा। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे। जुलूस के दौरान नात-ख्वानी और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः मुर्शिद बाबा मैदान पहुंचेगा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन होगा।

कमेटी ने की अनुशासन और एकता की अपील

शहर कमेटी के जिम्मेदारों ने शहर की तमाम दीनी तंजीमों, नौजवानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर मुर्शिद बाबा मैदान पहुंचकर परचम कुशाई में शामिल हों। साथ ही जुलूस को अनुशासन, अदब, शांति और कौमी एकता की मिसाल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

ये पदाधिकारी एवं सदस्य रहे शामिल

कमेटी में सदर एजाज आलम, नायब सदर गुलाम दस्तगीर कुरैशी, सूफी आदिल ठेकेदार, उबैद अहमद गौरी, मोहम्मद आरिफ कुरैशी, अल्तमश जमजम, सरपरस्त मोहम्मद वहीद कुरैशी, सचिव मोहम्मद समीर कुरैशी, शमीम कुरैशी, रिजवान हुसैन, सत्तार खान, चुन्नू पेंटर, इकबाल खान पार्षद, वकील कुरैशी, मुबीन कुरैशी, शकील भाई, जुनैद कुरैशी, जावेद मोना कुरैशी, शुऐब अहमद, मनाजिर खान, अकबर खान, फहीम खान, राज कुरैशी, शेख राशिद, अरमान खान, नजर बारिश, पप्पू खान, प्रिंस खान, शेख सफीक एवं इकबाल कुरैशी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें