पहले सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में : दमोह सांसद की पत्नी हिंडोरिया से बांदकपुर धाम पैदल पहुंची
Jankranti Express
Mon, Aug 3, 2026
पहले सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

दमोह। सावन मास के प्रथम सोमवार पर पौराणिक एवं प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से संपूर्ण धाम शिवमय हो उठा। दूर-दराज़ क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचे।
मान्यता है कि सावन मास में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर पवित्र जल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की धर्मपत्नी श्रीमती राधिका सिंह भी हिंडोरिया से लगभग 8 किलोमीटर की पदयात्रा कर जागेश्वरनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की।

सुबह से ही मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए। पूरे धाम का वातावरण शिवभक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन