दमोह। मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री लखन पटेल ने दमोह स्थित जटाशंकर क : दमोह। मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री लखन पटेल ने दमोह स्थित जटाशंकर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से पह
Jankranti Express
Sat, Jul 11, 2026
राज्यमंत्री लखन पटेल ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

दमोह। मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री लखन पटेल ने दमोह स्थित जटाशंकर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान हो, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा, "जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जनसेवा ही मेरा संकल्प है और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन