ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

दमोह: हटा नाका स्थित शराब दुकान पर फिर लगा ताला, सीज की गई दुकान दमोह : दमोह: हटा नाका स्थित शराब दुकान पर फिर लगा ताला, सीज की गई दुकान दमोह। शहर के हटा नाका स्थित देसी/अंग्रेजी कंपोजिट शराब

Jankranti Express

Wed, Jul 22, 2026

दमोह: हटा नाका स्थित शराब दुकान पर फिर लगा ताला, सीज की गई दुकान

दमोह: हटा नाका स्थित शराब दुकान पर फिर लगा ताला, सीज की गई दुकान  दमोह। शहर के हटा नाका स्थित देसी/अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान (दुकान डी) पर प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए दुकान को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद दुकान पर ताला लगा दिया गया, जिससे क्षेत्र में चर्चा का

दमोह। शहर के हटा नाका स्थित देसी/अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान (दुकान डी) पर प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए दुकान को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद दुकान पर ताला लगा दिया गया, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले की शुरुआत 3 जून 2026 को हुई थी, जब कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के बाद यह पाया गया कि संबंधित मदिरा दुकान का संचालन स्वीकृत स्थान के बजाय अन्य स्थान पर किया जा रहा है। इसके बाद कलेक्टर ने दुकान का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी किया था।

बाद में इस आदेश पर आबकारी आयुक्त द्वारा स्थगन आदेश दिए जाने की जानकारी सामने आई। इसके पश्चात मामला माननीय उच्च न्यायालय पहुंचा। बताया जा रहा है कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के दौरान संबंधित दुकान को बंद कराने की कार्रवाई की गई और अब दुकान को सीज कर दिया गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर विभिन्न पक्ष अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, मामले में अंतिम कानूनी निर्णय न्यायालय के आदेशों के अनुरूप ही प्रभावी होगा।

जन क्रांति एक्सप्रेस इस मामले से जुड़े सभी आधिकारिक अपडेट और प्रशासनिक पक्ष आपके सामने लगातार प्रस्तुत करता रहेगा।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें