दमोह: कुम्हारी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया घोड़ा चोरी का मामला, आरोपी : दमोह: कुम्हारी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया घोड़ा चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, घोड़ा बरामद
Jankranti Express
Sun, Aug 2, 2026
दमोह: कुम्हारी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया घोड़ा चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, घोड़ा बरामद

दमोह | जन क्रांति एक्सप्रेस
दमोह जिले के कुम्हारी थाना पुलिस ने घोड़ा चोरी के एक मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया घोड़ा बरामद कर लिया है। बरामद घोड़े की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कमता टपरिया निवासी इमाम खान (55 वर्ष) ने अपने घोड़े की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 122/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी हटा कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गणेश उर्फ रामगणेश दुबे (25 वर्ष) निवासी ग्राम कुकराही, थाना कुम्हारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया घोड़ा भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में अंशुल दुबे को भी आरोपी बनाया गया है तथा उसके संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह, प्रधान आरक्षक सुलेन्द्र चौधरी, प्रधान आरक्षक रामकिशोर एवं आरक्षक बलवंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन