ब्रेकिंग

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

डायल-112 की तत्परता से गंभीर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया : दमोह। थाना दमोह देहात क्षेत्र के राजनगर रोड पर बाइक/वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डायल-112 FRV-01 टीम न

Jankranti Express

Tue, Aug 18, 2026

डायल-112 की तत्परता से गंभीर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया

डायल-112 की तत्परता से गंभीर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया

दमोह। थाना दमोह देहात क्षेत्र के राजनगर रोड पर बाइक/वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डायल-112 FRV-01 टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया। समय पर मिली मदद से घायल को उपचार मिल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में राजनगर रोड, थाना दमोह देहात क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नजदीकी थाना कोतवाली में तैनात डायल-112 FRV-01 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक 545 अर्शी अंजुम ने सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए FRV-01 को तत्काल रवाना किया और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। वहीं प्रभारी रेडियो SI जयश्री जैन एवं प्रभारी डायल-112 ASI अजय शुक्ला के मार्गदर्शन में टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

डायल-112 स्टाफ C/106 योगेन्द्र यादव एवं पायलट हादी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जहां बसंत रैकवार निवासी पथरिया फाटक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। टीम ने बिना समय गंवाए घायल को FRV-01 वाहन से जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया।

डायल-112 टीम की इस तत्परता से दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें