दमोह देहात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जुआ फड़ से 5 जुआरी गिरफ्तार; च : थाना दमोह देहात पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रकर
Jankranti Express
Thu, Aug 13, 2026
दमोह देहात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जुआ फड़ से 5 जुआरी गिरफ्तार; चोरी का 90 हजार का माल बरामद, अपहृता इंदौर से दस्तयाब

दमोह। थाना दमोह देहात पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच जुआरियों को पकड़ा, चोरी गई मूंग-अलसी की 28 बोरियां बरामद कीं, गल्ला मंडी से चोरी हुई मसूर भी बरामद की और अपहरण के मामले में अपहृता को इंदौर से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
जुआ फड़ पर दबिश, 5 जुआरी पकड़े

चौकी नरसिंहगढ़ पुलिस ने 11 अगस्त 2026 को सिद्ध बाबा के पास भड़ावारी, जबलपुर नाका क्षेत्र में जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि मौके पर मौजूद पांच जुआरियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
मौके से पुलिस ने 52 ताश पत्ती, ₹3,400 नगद और चार मोटरसाइकिलें जब्त कीं। पूछताछ में फरार जुआरियों के नाम दिब्बू राजपूत, अमित राजपूत, बिट्टू महाराज, विक्की राजपूत, रत्तू यादव, रामू राजपूत, राजेन्द्र यादव एवं शेर खान सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
गल्ला व्यापारी की दुकान में चोरी का खुलासा
चौकी सागर नाका क्षेत्र में गल्ला व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर 26 बोरी मूंग और 2 बोरी अलसी, कुल 28 बोरी चोरी की गई थीं। चोरी गए माल की कीमत करीब ₹90 हजार बताई गई।

दमोह देहात पुलिस ने लगातार पतासाजी और संदिग्धों से पूछताछ के बाद 12 अगस्त को चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त करीब ₹3 लाख कीमत का ऑटो वाहन भी जब्त किया है।
जांच में शिवा अहिरवार निवासी गौपुरा और आदित्य अहिरवार निवासी हिरदेपुर की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही तीन विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गल्ला मंडी से चोरी हुई मसूर भी बरामद
चौकी सागर नाका क्षेत्र की गल्ला मंडी में व्यापारी की गोदाम के सामने रखी मसूर की बोरियों में से दो बोरी मसूर चोरी हो गई थीं। करीब 100 किलोग्राम मसूर की कीमत ₹9 हजार बताई गई।
पुलिस ने चोरी के इस मामले में भी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा अहिरवार और आदित्य अहिरवार से पूछताछ की। पुलिस कार्रवाई के दौरान चोरी गई मसूर बरामद कर ली गई।
अपहृता को इंदौर से सकुशल दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 305/26, धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृता को इंदौर से सकुशल दस्तयाब किया। मामले में आरोपी नीरज राय निवासी फुटेरा, थाना बटियागढ़ को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
थाना दमोह देहात पुलिस द्वारा जुआ, चोरी और अपहरण जैसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी सागर नाका उपनिरीक्षक विक्रम दांगी, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी सहित पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन