ब्रेकिंग

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा, करीब 80 हजार रुपये का माल बरामद; एक आरोपी फरार हटा। थाना हटा क्षेत्र

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दमोह पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी : दमोह। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को लेकर दमोह पुलिस पूरी तरह अलर्ट और मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) के

Jankranti Express

Thu, Aug 13, 2026

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दमोह पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दमोह पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी

दमोह। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को लेकर दमोह पुलिस पूरी तरह अलर्ट और मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल-लॉज, ढाबों, बाजारों और अन्य संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दमोह पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष निगरानी

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कोतवाली पुलिस सहित जिला पुलिस बल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रख रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की जांच के साथ आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दमोह पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी

होटल-लॉज और ढाबों में चेकिंग

पुलिस टीमों ने जिले के होटल, लॉज, ढाबे और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग की। यहां ठहरे लोगों की जानकारी का सत्यापन किया गया। साथ ही होटल एवं लॉज संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग

स्वतंत्रता दिवस समारोह और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों, समारोह स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है। वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच को भी प्रभावी बनाया गया है।

लापरवाही पर सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

दमोह पुलिस का लक्ष्य स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए 15 अगस्त तक जिलेभर में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लगातार प्रभावी रहेगी।

Tags :

#damoh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें