.दमोह: पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी पिस्टल और बाइक समेत ₹1 लाख क : .दमोह: पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी पिस्टल और बाइक समेत ₹1 लाख का मशरूका जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Jankranti Express
Sun, Jul 26, 2026
.दमोह: पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी पिस्टल और बाइक समेत ₹1 लाख का मशरूका जब्त, आरोपी गिरफ्तार

दमोह। जिले के थाना पटेरा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब ₹1 लाख बताई गई है।
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 223/26 के तहत धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बरामद देशी पिस्टल की अनुमानित कीमत करीब ₹40 हजार तथा मोटरसाइकिल की कीमत करीब ₹60 हजार है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी हटा कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना पटेरा की विशेष टीम ने दबिश देकर आरोपी राहुल यादव (24 वर्ष), पिता कुन्जीलाल यादव, निवासी जटाशंकर, दमोह को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल जब्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
कार्रवाई में विशेष योगदान:
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक प्रमोद चौबे, महिला प्रधान आरक्षक सुमन यादव, प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या, आरक्षक मयंक दुबे, रूपेश यादव एवं इन्द्रजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन