भाजपा दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल शक्ति केंद्र क्रमांक 04 : दमोह। भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 04 की संगठनात्मक बैठक फुटेरा वार्ड क्रमां
Jankranti Express
Tue, Aug 25, 2026
भाजपा दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल शक्ति केंद्र क्रमांक 04 की संगठनात्मक बैठक संपन्न

दमोह। भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 04 की संगठनात्मक बैठक फुटेरा वार्ड क्रमांक 03 में पूर्व पार्षद रूपेश रजक के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय से बढ़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल महामंत्री अरुण सोनी एवं महेंद्र अहिरवार, नगर मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी आशीष राय, श्रीमती राधा सोनी, श्रीमती रेनू रजक, श्रीमती गायत्री वंशवर्ती, श्रीमती रितु पांडेय, राहुल पाठक, बिजेंद्र तिवारी, मंडल कार्यालय मंत्री अखिलेश चौबे, मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह घोषी, अभिषेक सोनी, बल्लू चक्रवर्ती एवं अभिषेक ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
Tags :
#damoh
mp
MP
विज्ञापन
विज्ञापन